Haridwar News

हर की पौड़ी के VIP घाट पर अश्लील डांस, किसानों के महाकुंभ में डांसर ने लगाए ठुमके, Video

धर्मनगरी हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसमें लोगों की भावनाएं आहत कर दी। दरअसल हर की पैड़ी के सामने वाले वीआईपी घाट पर अश्लील डांस किया जा रहा था। यहां भारतीय किसान यूनियन क्रांति के किसान महाकुंभ में एक डांसर की डांस करते हुए वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ लोग डांसर पर नोट उड़ाते भी नजर आए। कोई तो मंच के सामने डांस भी कर रहा था। इसी को लेकर बवाल मचा है।

हर की पौड़ी के VIP घाट पर अश्लील डांस

इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ धार्मिक संगठनों ने भी इसका कड़ा विरोध किया है। उनके अनुसार गंगा तट करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं। ऐसे में धार्मिक और सामाजिक मर्यादाओं का पालन होना चाहिए। जिसके बाद कार्यक्रम की अनुमति, शर्तों और प्रशासन की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

haridwar-kisan-mahakumbh-dancer-controversy

किसानों के महाकुंभ में डांसर ने लगाए ठुमके, Video

मिली जानकारी के अनुसार हर की पैड़ी के सामने वीआईपी घाट में भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने किसान महाकुंभ आयोजित किया था। जिसका उद्देश्य वैसे तो किसानों की समस्याओं, नीतियों आदि पर चर्चा करना था। लेकिन यहां से वायरल हुए डांस ने इसपर सवाल खड़े कर दिए है। इसी को लेकर धार्मिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।

चर्चा से ज्यादा मनोरंजन

साथ ही इस घटना के बाद प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि किन शर्तों पर इस कार्यक्रम को करने की अनुमित दी गई है। लोग इसकी जांच की मांग कर रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें