Dehradun News

Dehradun के 55 श्रद्धालु फंसे, अंडरपास में जलभराव, बीचों-बीच फंसी टूरिस्ट बस, Video

जालंधर-जम्मी नेश्नल हाईवे-44 पर सुजानपुर में बीती देर रात कुछ ऐसा हुआ जिससे देहरादून(Dehradun) के 55 श्रद्धालुओं की जान जोखिम में आ गई। पठानकोट में भारी बारिश हुई। जिसकी वजह से जम्मू नेशनल हाईवे पर बने रेलवे अंडरपास (पुल नंबर-3) के बीचे जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। इसी दौरान एक टूरिस्ट बस इस गहरे पानी के बीचों-बीच जाकर फंस गई। बता दें कि इसमें करीब 44 यात्री सवार थे। सभी देहरादून से माता वैष्णों देवी के दर्शन करने जा रहे थे।

अंडरपास में जलभराव के बीचों-बीच फंसी टूरिस्ट बस, Dehradun के 55 श्रद्धालु सवार

दरअसल बस में 55 लोगों में से 13 बच्चे भी थे। जो पानी बढ़ता देख काफी घबरा गए। इस घटना की सूचना मिलने पर तुरंत ही सड़क सुरक्षा फोर्स( SSF), पुलिस और क्षेत्र के युवाओं ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी 55 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

pathankot-tourist-bus-water-rescue-children-pilgrims-

रात 1:53 बजे मिली सूचना

बस में फंसे यात्रियों ने तुरंत कंट्रोल रूम से संपर्क किया। देर रात करीब 1:53 बजे बस के पानी में फंसने की जानकारी मिली।सूचना मिलने पर तुरंत ही एक्शन लिया गया। महज छह मिनट में एसएसएफ वहां पहुंची। टीम के साथ स्थानीय लोगों व युवाओं ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। एक-एक कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

अंधेरा और तेज बारिश में ड्राइवर नहीं भांप पाया पानी की गहराई

बता दें कि रात के अंधेरे और तेज बारिश के चलते ड्राइवर पानी की गहराई भांप नहीं पाया। जैसे ही ड्राइवर ने बस को पुल के नीचे से पार निकालने की कोशिश की तो अत्यधिक पानी होने की वजह से इंजन में भी पानी घुस गया और बस बीच में ही बंद हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों को निकालने के बाद हाइड्रा मशीन से बस को निकाला गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें