Big NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather: आज और बढ़ेगा बारिश का कहर!, देहरादून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। बीते दिन हुई बारिश से ये कहा जा सकता है कि प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। आज यानी बुधवार, 1 July के लिए मौसम विभाग ने देहरादून समेत इन जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। इसके साथ ही गुरुवार को भी कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट हैं। आने वाले कुछ दिनों में मौसम ऐसा ही रहने वाला है।

उत्तराखंड में आज और बढ़ेगा बारिश का कहर! Uttarakhand Weather Update

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड में मानसून पहुंच गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को बारिश की तीव्रता और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

ऐसे में राज्य में आज यानी 1 जुलाई को भी भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है। मौसम विभाग ने बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत जिले में भारी बारिश के साथ-साथ आंधी का भी अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की स्पीड से आंधी चलेगी।

देहरादून में कैसा रहेगा मौसम Dehradun aaj ka Mausam 1 July

राजधानी देहरादून की बात करें तो एक जुलाई को यहां भी भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने खासकर देहरादून और बागेश्वर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते दिन यानी 30 जून से देहरादून में तेज बारिश देखने को मिली। सुबह जहां धूप खिली हुई थी तो वहीं थोड़ी ही देर बाद आसमान में काले बादल छा गए। जिसके बाद झमाझम बारिश से मौसम ठंडा हो गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें