Dehradun News

देहरादून में युवक पर जानलेवा हमला, पार्किंग में मारपीट का CCTV फुटेज वायरल

देहरादून में युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना सामने आ रही है। यहां नगर कोतवाली में धारा चौकी के पास एमजे टॉवर के एक रेस्टोरेंट के बेसमेंट में एक युवक पर जानलेवा हमला किया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। फिलहाल पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

देहरादून में युवक पर जानलेवा हमला

दरअसल देहरादून के युवक को रेस्टोरेंट के बेसमेंट में कुछ युवकों ने मारा जो कि वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जिस युवक के साथ मारपीट हुई उसकी पहचान प्रियांश जैन कै तौर पर हुई है। चमन विहार निवासी युवक ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

लात-घूंसों और लोहे की वस्तु से किया हमला, CCTV फुटेज वायरल

युवक के अनुसार 28 जून को वो रेस्टोरेंट में गया था। जब करीब दो बजे वो अपनी गाड़ी लेने एमजे टॉवर के बेसमेंट में गया तो वहां कुछ युवक मौजूद थे। कथित तौर पर वो शराब के नशे में थे। साथ ही गाली-गलौज भी कर रहे थे। जैसे ही युवक वहां से गुजरा वहां मौजूद युवकों ने बिना किसी बात पर मारपीट शुरू कर दी। लात-घूंसों और लोहे की वस्तु से बार किया गया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी के साथ अश्लील गालियां भी दी।

पुलिस ने क्या कहा?

पीड़ित प्रियांश जैन की शिकायत के आधार पर आरोपी आसिफ बाबा, आशीष बजरंगी, जाबिर भाटी, कार्तिक बजरंगी समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही पुलिस द्बारा सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है ओर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

-कैलाश चंद्र भट्ट,नगर कोतवाली प्रभारी

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें