National

केतन मर्डर सीन हुआ रीक्रिएट, सिया-चेतन को लोहगढ़ किले ले गई पुलिस, दीवार से गिराया डमी

पुणे मर्डर केस में आज यानी रविवार को पुलिस ने हत्या का सीन रीक्रिएट किया। केतन को गिराने के सीन को रीक्रिएट करने के लिए पुलिस दोनों आरोपी सिया-चेतन को लोहगढ़ किले लेकर गई। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह करीब 6.30 बजे दोनों आरोपी को पुलिस लोहगढ़ किले लेकर गई। करीब ढ़ाई घंटे तक वो वहां रहे।

chetan

केतन मर्डर सीन को रीक्रिएट करने के लिए सिया-चेतन को लोहगढ़ किले लेकर गई पुलिस

दरअसल रविवार को पुलिस सिया और चेतन को लोहगढ़ फोर्ट लेकर गई। यहां पर केतन की हत्या का सीन रीक्रिएट किया गया। डीएसपी गजानन टोंपे ने कहा, “आज सुबह हम सिया गोयल को घटनास्थल पर लेकर आए। उसके बताए अनुसार पूरे घटनाक्रम का सीन रीक्रिएशन किया। इसके लिए केतन के समान वजन का एक डमी तैयार किया गया, ताकि घटना को उसी तरह दोहराकर जांच की जा सके।”

chetan

सिया के माता-पिता और भाई से हुई घंटों तक पूछताछ

बीते दिन शनिवार को पुलिस ने सिया गोयल के माता-पिता से 12 घंटे पूछताछ की। इससे एक दिन पहले सिया के भाई से भी 10 घंटे तक पूछताछ की गई।

ये भी पढ़ें:- तीन बार रची गई केतन अग्रवाल की मौत की साजिश!, एक बार तो मां ने बचाया

गूगल पर किले के डेथ पॉइंट भी सर्च किए

इसी बीच पुलिस ने इस केस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जांच में पता चला कि सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने गूगल पर किले के डेथ पॉइंट सर्च किए थे। साथ ही वहां तक पहुंचने का रास्ता और खाइयों की इंफोर्मेशन भी ली थी।

पुलिस ने बताया,”दोनों ने गूगल पर ‘डेथ पॉइंट और जहर देकर कैसे मारें, ताकि पुलिस को शक न हो’ जैसे सवाल सर्च किए। पकड़े जाने पर पुलिस के सवालों के क्या जवाब देने हैं, यह भी खोजा। कौन-कौन से वॉट्सएप मैसेज डिलीट करना है, यह भी सर्च किया था।”

ये भी पढ़ें:- केतन की हत्या से एक दिन पहले कैफे में मिले, बनाया मर्डर का प्लान, VIDEO Viral, बैकअप प्लान ये था…

चेतन मर्डर के दिन नहीं ले गया था अपना फोन

बताते चलें कि चेतन ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मर्डर के दिन दूसरे फोन का इस्तेमाल किया था। उसने अपना फोन दुकान पर ही छोड़ दिया था। फोन से पुलिस डिलीट किए गए वॉट्सएप मैसेज की भी फोरेंसिक जांच करवा रही है।



Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें