National

केतन की हत्या से एक दिन पहले कैफे में मिले, बनाया मर्डर का प्लान, VIDEO Viral, बैकअप प्लान ये था…

पुणे केतन मर्डर केस जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे इस केस से जुड़ी कई बातें सामने आ रही है। अब एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें केतन की हत्या के एक दिन पहले यानी कि 17 जून को आरोपी मंगेतर सिया अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ एक कैफे में थी। दोनों के कैफे में मिलने का वीडियो वायरल हो रहा है। न्यूज एजेंसी IANS ने पुलिस सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि यहीं पर दोनों ने लोहगढ़ किले पर केतन के मर्डर का प्लान बनाया।

केतन अगर बच जाता तो बैकअप प्लान भी था तैयार

दरअसल दोनों ने वो पॉइंट भी ढूंढा, जहां से उन्होंने केतन को धक्का दिया था। यदि केतन इससे बच जाता तो उनके पास बैकअप प्लान भी तैयार था। दोनों के पास उसे 20 जून को सड़क हादसे में मारने का बैकअप प्लान था।

दरअसल, खाई से धक्का देने का प्लान सिया को 31 मई को आया। जब वो और मंगेतर केतन लोहगढ़ किले गए थे। वहां पर केतन एक खतरनाक जगह पर बैठा हुआ था। वहीं से सिया को उसे खाई में गिराकर मारने का आइडिया आया।

केतन की हत्या के एक दिन पहले कैफे में मिले, बनाया मर्डर का प्लान

केतन की मौत से एक दिन पहले यानी कि 17 जून को सिया और चेतन दोनों कैफे में मिले थे। यहीं पर दोनों ने केतन को खाई में गिराने का अपना प्लान बनाया। सिया और चेतन को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की गई। दोनों मर्डर केस में सात दिन की पुलिस रिमांड पर है।

सिया बोली- शादी से किया था इनकार, लेकिन केतन नहीं माना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में सिया ने इस बात को कबूला कि उसने केतन को शादी के लिए मना किया था। सिया ने बताया कि उसने केतन से कहा था कि वो ये रिश्ता जारी नहीं रखना चाहती। लेकिन केतन इस बात से राजी नहीं हुआ और शादी की तैयारिया जारी रखी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें