Dehradun News

कर्णप्रयाग झड़प मामला: जमानत के बाद पांवटा साहिब पहुंचे निहंग सिख

कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों और कुछ निहंग सिखों के बीच झड़प हो गई थी। जिसके बाद ये मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना रहा। इसी में चार गिरफ्तार हुए निहंक को बीते दिन जमानत मिल गई थी। जिसके बाद आज, शनिवार को आरोपी निहंग हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब पहुंचे। गुरुद्वारे में उन्होंने अरदास कर माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। इस दौरान अलग-अलग सिख संगठन के पदाधिकारी और श्रद्धालु भी मौजूद थे।

कर्णप्रयाग झड़प मामले में निहंग सिखों को मिली जमानत

बताते चलें कि ये कर्णप्रयाग वाला विवाद 16 जून का है। यहां हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान वाहन पार्किंग के समय कुछ निहंग सिखोंकी स्थानीय लोगो के साथ झड़प हो गई है। विवाद इतना बढ़ गया कि इसने हिंसक रूप ले लिया। इसी के बाद निहंग सिखों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बार में 27 जून को उन्हें जमानत दे दी गई।

ये भी पढ़ें:- कर्णप्रयाग मारपीट विवाद में गिरफ्तार निहंग सिखों को मिली जमानत

जमानत के बाद पांवटा साहिब पहुंचे निहंग सिख

दशमेश तरना दल के मुख्य जत्थेदार बाबा मेजर सिंह सोढ़ी ने बताया कि पांवटा साहिब गुरुद्वारा में निहंग सिखों को लाया गया। जहां गुरुद्वारा साहिब में उन्होंने अरदास की। उन्होंने बताया कि पूरे खालसा पंथ ने इस मामले में एकजुटता दिखाई।

रिहा होने के बाद जताया आभार

बताते चलें कि जमानत के बाद निहंग सिखों ने सभी धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों का भी आभार व्यक्त किया। पांवटा साहिब से बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद वो पंजाब रवाना हो जाएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें