Big NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather: 10 घंटे के अंदर तूफानी बारिश का अलर्ट, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के अच्छी खबर है। आज यानी 27 June को राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे लोगों को मौसम का बदलता रूप देखने को मिलेगा। अगले 10 घंटे के अंदर तूफानी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। जिसके बाद अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने वाला है।

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के इन जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के 10 जिलों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चंपावत में तूफानी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है।

देहरादून में आज कैसा रहेगा मौसम? Dehradun Weather News

देहरादून की बात करें तो यहां भी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। 27 जून को राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। तो वहीं न्यूनतम तापमान गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें