Rudraprayag NewsBig News

रुद्रप्रयाग में UKD का हल्लाबोल, निहंगों पर करवाई न होने से हैं नाराज

रुद्रप्रयाग में निहंग विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। क्षेत्रीय पार्टियां इस बात से नाराज हैं कि नागरासू गुरुद्वारे में चार दिनों तक हंगामा करने वाले निहंगों पर कोई क़ानूनी कार्रवाई नहीं हुई। इसी मुद्दे को लेकर आज रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में UKD नेताओं ने जनसभा की।

रुद्रप्रयाग में UKD का हल्लाबोल

रुद्रप्रयाग में यूकेडी नेताओं ने जनसभा की। जिसमें बड़ी संख्या में यूकेडी कार्यकर्ता समेत पौड़ी, कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग के भी स्थानीय लोग शामिल थे। स्थानीय लोगों की नाराजगी इस बाद से है कि निहंगों ने चार दिनों तक नगरासू गुरुद्वारा में कब्ज़ा किया। साथ ही अंदर उत्पाद मचा कर पुलिस बल को चुनौती तक दी। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से उन्हें बिना क़ानूनी कार्रवाई के जाने दिया।

महेंद्र भट्ट ने UKD पर साधा निशाना

वहीं यूकेडी के प्रदर्शन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने निशाना साधा है। भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा ‘मित्रो सोशल मीडिया के माध्यम से सुनने में आ रहा है कि कुछ लोग 25 जून को उत्तराखंड चार धाम यात्रा और हेमकुंड साहिब की यात्रा को प्रभावित करने की योजना बना रहे हैं, ऎसे लोगो को उत्तराखंड के होटल कारोबारी, टैक्सी कारोबारी और पर्यटन से जुड़े सभी व्यापारी कभी माफ नहीं करेंगे’।

महेंद्र भट्ट ने आगे कहा ‘किसी को भी धार्मिक और क्षेत्रीय उन्माद फैलाने की अनुमति सरकार नहीं दे सकती। मैं उत्तराखंड के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि उत्तराखंड के धार्मिक और साहसिक पर्यटन को जो भी प्रभावित करने का प्रयास करेंगे उन्हें समय पर सख्त जवाब देने को तैयार रहे। मेरा प्रशासन से भी अपील है कि पर्यटन को प्रभावित करने वालों पर नजर रखे और ऐसे लोगो पर सख्त कार्यवाही करें’।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें