National

सरप्राइज मिला…साथ डांस कर गहरी खाई में फेंका, सिया के शातिर प्लान से पहले का Video Viral

केतन अग्रवाल मौत मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया।जहां उन्हीं की मंगेतर ने शादी से पहले अपने प्रेमी के साथ मिलकर गहरी खाई में धक्का देकर मार डाला। हालांकि मौत से कुछ घंटे पहले…प्यार, केक और एक सरप्राइज था। जो केतन ने अपनी मंगेतर को दिया था। लेकिन इस बात का अंदाजा शायद केतन को भी नहीं होगा कि ये उनकी जिंदगी का आखिरी जश्न बनने वाला है।

केतन और सिया के जश्न का वीडियो वायरल

दरअसल सोशल मीडिया पर केतन और उनकी मंगेतर के जश्न का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें केतन सिया का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में केतन कभी सिया को फूल देता है, कभी उसके लिए खास सरप्राइज प्लान करता है। एक वीडियो में दोनों केक काट रहे हैं, स्लो डांस भी कर रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखकर कोई भी यही कहेगा कि ये एक परफेक्ट कपल है। सिया भी इन सरप्राइज में खुश नजर आई।

ये भी पढ़ें:- Pune में सोनम रघुवंशी वाला कांड! मंगेतर को 400 फीट गहरी खाई में फेंका

सरप्राइज के कुछ ही घंटों बाद गहरी खाई में फेंका

लेकिन इस रोमांटिक वीडियो के कुछ ही घंटों बाद कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद सिया ने केतन को पुणे के मशहूर लोहागढ़ किले पर चलने के लिए कहा। वहीं दूसरी तरफ उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को भी वहां बुलाया गया।

ये भी पढ़ें:- तीन बार रची गई केतन अग्रवाल की मौत की साजिश!, एक बार तो मां ने बचाया

मर्डर को दिया हादसे का रूप

जब लोहागढ़ किले पर केतन फोटो खींच रहा था। तभी उसे 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया गया। इसके बाद सिया ने खुद पुलिस को फोन कर बताया कि केतन का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गया।

पुलिस ने सिया और प्रेमी चेतन को किया गिरफ्तार

शुरुआत में इसे हादसा माना गया, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो कई ऐसे सबूत सामने आए जिन्होंने पूरे मामले को मर्डर केस में बदल दिया। पुलिस को पता चला कि केतन की मंगेतर सिया गोयल ने ही अपने कथित प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर ये पूरी साजिश रची थी। जिसके बाद पुलिस ने सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:- Pune में सोनम रघुवंशी वाला कांड! मंगेतर को 400 फीट गहरी खाई में फेंका

तीन बार पहले भी रची हत्या की साजिश

बता दें कि इससे पहले भी कई बार सिया ने अपने मंगेतर को मारने की साजिश रची थी। लेकिन तीनों बार फेल हो गई थी। जिसके बाद चौथी बार वो अपने मंसूबे में कामयाब हो गई।

बड़े कारोबारी का बेटा था केतन

बताते चलें कि केतन एक एक बड़े कारोबारी परिवार से था। उसकी शादी नवंबर में होने वाली थी। जिसके लिए जयपुर में करीब 17 करोड़ रुपये का पैलेस बुक किया गया था। मेहमानों के लिए दो प्राइवेट जेट तक की व्यवस्था की गई थी। लेकिन इन सब खुशियों से पहले ही उनकी मंगेतर ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें