Nainital News

सपा नेता मतीन सिद्दीकी की दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक

हल्द्वानी में देर रात मीरा मार्ग स्थित माशा शूज नाम की जूते-चप्पल की दुकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

सपा नेता मतीन सिद्दीकी की दुकान में लगी आग

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और आस-पास की दुकानों को आग की लपटों से बचा लिया, जिससे बहुत ज़्यादा नुकसान हो सकता था। बताया जा रहा है जिस दुकान में आग लगी थी वो दुकान सपा नेता मतीन सिद्दीकी के बेटे सुमेर सिद्दीकी की है।

दुकान में सारा सामान जलकर खाक

आग लगने से दुकान में रखा लगभग पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। फायर सर्विस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई के कारण आग को आस-पास के प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक दिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें