Pune में सोनम रघुवंशी वाला कांड! मंगेतर को 400 फीट गहरी खाई में फेंका

Pune Ketan Agarwal Death: इंदौर के सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी वाला कांड सुनकर आज भी देश दहल जाता है। हालांकि हिस्ट्री को रिपीट होने में समय नहीं लगता। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के पुणे से सामने आ रहा है। यहां लोनावला के पास स्थित लोहागढ़ में केतन अग्रवाल की मौत को शुरुआत में दर्दनाक हादसा माना जा रहा था। वहीं अब इस केस की कहानी भी सोनम जैसी लग रही है।
पुणे में सोनम रघुवंशी वाला कांड!
बताया गया कि केतन अग्रवाल की ट्रेकिंग के दौरान फोटो खिंचवाते समय तेज हवा चली और वो 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हालांकि पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी कहानी पूरी बदल गई। दर्दनाक हादसे की घटना हत्या की आशंका में बदल गई। और ये शक और किसी पर नहीं बल्कि केतन की होने वाली पत्नी (Siya Goyal) और कारोबारियों पर घूम रहा है।
मंगेतर को 400 फीट गहरी खाई में फेंका?
पुणे के लोहागढ़ ट्रेकिंग हादसे में जान गवाने वाले केतन अग्रवाल का केस अब मर्डर केस बन चुका है। केतन एक बड़े कारोबारी परिवार से था। जयपुर में बेहद भव्य तरीके से उनकी शादी होने वाली थी। शादी के लिए परिवार वालों ने दो विमान तक बुक किए थे। दोनों परिवार की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। इसी बीच केतन अपनी होने वाली पत्नी सिया गोयल और कुछ दोस्तों के साथ लोहागढ़ ट्रेकिंग के लिए गया। सिया के जन्मदिन के मौके पर ये प्लान बना। हालांकि किसी ने ये नहीं सोचा था कि शादी का जश्न साजिश के तहत मातम में बदला जा रहा है।
कैसे हादसे की कहानी हत्या के शक तक पहुंची?
पुलिस की जांच में सामने आए तथ्य ने इस केस को पूरी तरह से पलट दिया। शुरुआत में बताया गया कि केतन का फोटो लेते समय संतुलन बिगड़ा और वो गहरी खाई में जा गिरा। सभी ने इसे दुर्घटना मान लिया। लेकिन पुलिस के बारीकी से निरीक्षण करने पर कुछ ऐसे संकेत मिले, जिसने इस केस को गहराई से जांच करने पर मजबूत कर दिया। संदेह हुआ कि ये मामला केवल हादसे का नहीं है।
सीसीटीवी फुटेज से मिला जांच का नया एंगल
पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस को फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जो गर्मी के दौरान हुडी पहने और कान में हेडफोन लगाए चेहरा छुपाते हुए इलाके में घूम रहा था। यहीं फुटेज जांच का अहम आधार बनी। इसी के बाद मामले में नया मोड आया। सीसीटीवी के साथ मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), टावर लोकेशन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच की गई। तकनीकी जांच से नया एंगल खुला।
होने वाली पत्नी पर गया शक!
पुलिस जांच में केतन की होने वाली पत्नी सिया गोयल और उसकी एक सहेली को आरोपी बनाया गया। पुलिस को शक है सिया ने ही अपने कुछ दोस्तों की मदद से केतन को धक्का मरवाया। हालांकि जांच अभी जारी है। अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद भी पूरी सच्चाई सामने आएगी।