Rudraprayag NewsBig News

गुरूद्वारे से नीचे आए निहंग, पंजाब से पहुंचे चार सदस्यीय जत्था से वार्ता के बाद माने

रूद्रप्रयाग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नगरासू गुरूद्वारे में पिछले तीन दिनों से कब्जा करने वाले निहंग नीचे आ गए हैं। बता दें मंगलवार को पंजाब से आए निहंग सिखों का एक दल रुद्रप्रयाग पहुंचा था। गुरूद्वारे में जाने के बाद उन्होंने वहां डटे निहंगों से वार्ता की जिसके बाद वो नीचे आ गए हैं।

20 जून से नगरासू गुरूद्वारे में कब्ज़ा जमाए हुए थे निहंग

बता दें 20 जून से 7 निहंगों ने रुद्रप्रयाग में स्थित नगरासू गुरूद्वारे की छत पर चढ़कर कब्ज़ा किया हुआ था। बताया जा रहा है इन सभी का गुरुद्वारा समिति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद निगंगों ने गुरुद्वारा अंदर से बंद कर वहां कब्ज़ा जमा लिया। खबरे ये भी हैं कि निहंगों ने अंदर एक से दो श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और अंदर तोड़-फोड़ भी की है।

पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए की थी पत्थरबाजी

रविवार रात को प्रशासन के समझाने के बाद एक निहंग नीचे उतर आया था। वहीं सोमवार सुबह दो अन्य निहंग खाना लेने के लिए लंगर स्थल तक पहुंचे थे। जिनमें से एक निहंग को पुलिस ने नीचे ही पकड़ लिया। जबकि एक तलवार लहराता हुआ गुरुद्वारा में चला गया। खबर ये भी है कि इस दौरान छत पर मौजूद निहंगों ने पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए पत्थरबाजी की थी।

गुरूद्वारे से नीचे आए निहंग

मंगलवार को अंदर डटे निहंगों से बातचीत के लिए चार सदस्य जत्था पंजाब से गुरूद्वारे के अंदर गया था। अंदर जाने से पहले उन्होंने कहा था कि वे शांति से समाधान निकालने के लिए आए हैं। अब खबर सामने आ रही है कि वार्ता के बाद निहंग गुरूद्वारे की छत से नीचे आ गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें