Uttarakhand Weather NewsBig News

21 जून को 6 पहाड़ी जिलों में होगी झमाझम बारिश, एक क्लिक में पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

21 June Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह पहाड़ी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

21 जून को 6 पहाड़ी जिलों में होगी झमाझम बारिश (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 21 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से माध्यम बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। जबकि शेष पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में मौसम शुष्क बना रहेगा ।

आने वाले दिनों में भी बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। 22 जून को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं 23 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश देखने को मिलेगी। जबकि 24 जून को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें