Champawat NewsHighlight

चम्पावत के बन्तोली हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, DM ने 15 दिनों के भीतर मांगी रिपोर्ट

चम्पावत के बन्तोली में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी करते हुए उपजिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डांगर को जांच अधिकारी नामित किया है। जांच रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत करनी होगी।

चम्पावत के बन्तोली हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच

चम्पावत के विकासखंड बाराकोट अंतर्गत ग्राम बन्तोली में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे की अब गहन पड़ताल होगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दुर्घटना के कारणों, परिस्थितियों और संभावित लापरवाही के पहलुओं की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

दो की हुई थी दर्दनाक मौत

19 जून 2026 को दोपहर लगभग 12 बजकर 10 मिनट पर हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही एक टाटा पंच कार राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद वाहन में आग लग गई थी, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में दो पुरुषों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी।

ये भी पढ़ें: भीषण सड़क हादसा!, खाई में गिरी कार में लगी आग, दो की मौत, कई घायल

DM ने 15 दिनों के भीतर मांगी रिपोर्ट

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने उपजिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डांगर को मजिस्ट्रियल जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। डीएम ने कहा हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से प्रशासन ने पूरी गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें