भीषण सड़क हादसा!, खाई में गिरी कार में लगी आग, दो की मौत, कई घायल

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां चंपावत में लोहाघाट से आगे बापरू के पास एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। गिरने के बाद कार में आग लग गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। तो वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
चंपावत में गहरी खाई में गिरी कार, लगी आग
फिलहाल जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक कार हल्द्वानी से पिथौरागढ़ कनालीछीना की तरफ जा रही थी। इसी दौरान मरोड़ाखान से आगे बंतोली गांव के ऊपर एनएच से कार 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जैसे ही कार खाई में गिरी अचानक तेज धमाका हुआ और आग लग गई।
दो लोगों की मौत
इस हादसे में एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई है। तो वहीं एक की छिटकर मौत हुई। कार में सवार महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है। तो वहीं घायलों को पास के सरकारी अस्पताला भेजा गया है।
दो बच्चों समेत तीन गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के मुताबिक 48 साल का चालक राजेन्द्र कुमार की मौके पर मौत हो गई। तो वहीं 36 साल के बलदेव कुमार ( की कार में जलकर मौत हो गई। कार में महिला नीतू देवी और उनकी आठ साल की बेटी अक्षिता और पांच साल का बेटा आरव गंभीर रुप से घायल हो गया है। अभी फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।