Big NewsDehradun News

Dehradun नाबालिग दुष्कर्म केस में बड़ा एक्शन!, आरोपी को भेजा गया बाल सुधार गृह

Dehradun Minor Girl Rape Case: देहरादून नाबालिग दुष्कर्म केस में बड़ा एक्शन हुआ है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले विधि विवादित किशोर को पुलिस द्वारा संरक्षण में लिया गया है। जिसे अब बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

देहरादून नाबालिग दुष्कर्म केस में बड़ा एक्शन! Dehradun Minor Girl Rape Case

दरअसल 18 जून 2026 को कोतवाली नगर निवासी एक महिला द्वारा थाने में आकर तहरीर दी गई थी। जिसमें उनके द्वारा उनकी 14 साल की नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया। साथ में ये भी कहा गया कि आरोपी द्वारा घटना के संबंध में किसी को भी बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई।

ये भी पढ़ें:- Dehradun में फिर बवाल!, 14 साल की नाबालिक से दुष्कर्म!, सड़कों पर उतरे लोग

मां की तहरीर के आधार पर POCSO एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

पीड़िता के मां की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की। जिसके तहत 217/2026, धारा- 65(1)/ 351(3) BNS भारतीय न्याय संहिता और 3/4 पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल दंडात्मक व वैधानिक कार्रवाई की गई।

पीड़िता का बयान दर्ज

घटनास्थल को तत्काल सुरक्षित करते हुए मौके पर एफ.एस.एल. (FSL) टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य इक्ट्ठे किए गए। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण (Medical Examination) के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वर्तमान में पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।

आरोपी को भेजा गया बाल सुधार गृह

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आज घटना में संलिप्त विधि विवादित किशोर (JCL) को पुलिस संरक्षण में लिया। जिसे आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद किशोर न्याय बोर्ड (JJB) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बोर्ड द्वारा विधि विवादित किशोर को बाल संरक्षण गृह भेजा गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें