देहरादून से बड़ी खबर!, 14 साल की नाबालिक से दुष्कर्म, सड़कों पर उतरे लोग

राजधानी देहरादून से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां झंडा बाजार के मालीयान मोहल्ले में नाबालिक से दुष्कर्म की घटना से सनसनी मच गई है। 17 साल के दानिश खान पर 14 साल की नाबालिक से दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं।
देहरादून में 14 साल की नाबालिक से दुष्कर्म का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार 17 साल के दानिश खान ने14 साल की नाबालिक से दुष्कर्म किया है। इसके साथ ही आरोपी के परिवार पर दुकान का नाम बदलकर हिंदू नाम से कारोबार चलाने के भी आरोप है। मामला बढ़ने पर बजरंग दल कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है। सात ही घर में आगजनी की आशंका को लेकर भी चिंता बढ़ रही है।
स्थिति तनावपूर्ण, सड़कों पर उतरे लोग
पुलिस और प्रशासन भी मौके पर मौजूद है। साथ ही भीड़ को शांत कराने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।