Big NewsDehradun News

Dehradun Accident: ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, एक शख्स की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident: देहरादून से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर ट्रक ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला

हादसा गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

हादसे में शख्स की मौके पर ही दर्दनाक मौत

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही टक्कर मारने वाला ट्रक चालक को भी हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान नाम कर्मा (56) तिब्बती कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें