Dehradun NewsHighlight

विकासनगर हिंसा पर AIMIM प्रदेश अध्यक्ष नय्यर काजमी ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग

विकासनगर के गांव बैरागीवाला में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के बाद भड़की हिंसा और उसके बाद हुई तोड़फोड़ बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष नय्यर काजमी ने इस पूरी घटना पर चिंता जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष नय्यर काजमी ने BJP नेता की हत्या को बताया निंदनीय

नय्यर काजमी ने कहा विनोद कश्यप की हत्या बेहद निंदनीय और दुखद है। हम मांग करते हैं कि पुलिस दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाए। लेकिन हत्या के बाद कुछ संगठनों द्वारा चुनिंदा घरों में की गई तोड़फोड़ और बिना नोटिस बुलडोजर चलाना भी कानून के खिलाफ है।

संविधान में हर नागरिक को न्याय पाने का अधिकार है: काजमी

काजमी ने आगे कहा कि संविधान में हर नागरिक को न्याय पाने का अधिकार है। कानून हाथ में लेने की छूट किसी भी संगठन या व्यक्ति को नहीं है। अगर किसी ने अपराध किया है तो पुलिस जांच करे सबूत जुटाए और कार्रवाई करें । बुलडोजर न्याय का तरीका नहीं बन सकता। उन्होंने कहा हिंसा में शामिल आरोपियों पर सबूतों के आधार पर बिना भेदभाव के कानूनी कार्रवाई हो।

गांव में शांति बहाल करे प्रशासन: काजमी

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष नय्यर काजमी ने कहा जिन परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचा है उन्हें तत्काल सुरक्षा और उचित मुआवजा दिया जाए। काजमी ने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि गांव में शांति बहाल करे और किसी भी निर्दोष को परेशान न किया जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें