Char Dham Yatra 2026

मुकेश अंबानी ने किए केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दान दिए 10 करोड़

विश्व के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल मुकेश अंबानी ने आज केदारनाथ धाम और भू-बैकुंठ बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ और भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति को 10 करोड़ रुपए दान दिए।

मुकेश अंबानी ने किए केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन

उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को भगवान बद्रीविशाल और बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने देश की समृद्धि और भलाई के लिए प्रार्थना की। उन्होंने श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) को ₹10 करोड़ का दान भी दिया।

मुकेश अंबानी ने BKTC को दिया 10 करोड़ का दान

गौरतलब है कि अंबानी परिवार की बाबा केदार और भगवान बद्रीविशाल में गहरी आस्था है। वे हर साल केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए आते हैं। इस साल भी मुकेश अंबानी ने बद्री-केदार मंदिर समिति को 10 करोड़ का दान दिया, ताकि तीर्थयात्रा की व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में मदद मिल सके।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें