BJP नेता हत्या प्रकरण: पुलिस ने किया एक और आरोपी को अरेस्ट, चार पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

विकासनगर के बैरागीवाला में BJP नेता की हत्या मामले में पुलिस ने एक और आरोपी इम्तियाज (58) को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें अभी तक पुलिस पांच आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
ये था मामला
13 जून की शाम को, सहसपुर के बैरागी वाला गांव में खेत की सिंचाई को लेकर दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया था। एक गुट के लोगों ने विरोधी गुट के घर पर घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। जिसमे बीजेपी नेता विनोद कश्यप की मौत हो गई थी। जबकि दो लोगों को गंभीर चोट आई थी।
ये भी पढ़ें: विकासनगर हंगामा: आक्रोशित भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव, भाग कर बचानी पड़ी जान
बीजेपी नेता की मौत के बाद बजरंग दल और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा काटा। मामला दो समुदाय के बीच होने के चलते और भी ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की सम्पति को आगजनी के हवाले करने की कोशिश की। विवाद बढ़ता देख प्रशासन ने आरोपियों की सम्पत्ति पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस अभी तक इस मामले में पांच लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। आरोपियों की पहचान रज्जाक पुत्र मासूम, सलमान पुत्र युनुस, जावेद पुत्र मासूम, शहबाज पुत्र शहीद और इम्तियाज कर चुकी है। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है।