Mussoorie NewsBig News

गुपचुप मसूरी पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बार उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर फीडबैक लिया। साथ ही संगठन की मजबूती और विकास कार्यों पर चर्चा की ।

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मसूरी दौरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज मसूरी पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान आयोजित बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा हुई।

मसूरी में नितिन नवीन ने टटोली संगठन की नब्ज

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन की जमीनी स्थिति और जनता के रुझान को लेकर फीडबैक लिया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे से मीडिया को दूर रखा गया।। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा कराए गए कार्यों के बारे में बताया।

बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का किया आह्वान

नितिन नबीन ने संगठनात्मक गतिविधियों और विकास कार्यों की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को और मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी चुनावों को लेकर उत्साह दिखाई दिया। वहीं भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से वर्ष 2027 में पुनः मसूरी आने का आग्रह भी किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें