International News

US Iran के बीच डील फाईनल!, इन शर्तों पर ईरान राजी, अमेरिका से इतनी मिलेगी राहत

US Iran Peace Deal: ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता जारी है। इसी बीच समझौते को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। ईरान के एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि यूएस के साथ हो रही डील के लिए MOU तैयार किए गए। इसके फाइनल ड्राफ्ट में कई मुद्दों को शामिल किया गया है।

US Iran Peace Deal: के बीच चल रही शांति वार्ता

दरअसल शांति वार्ता दोनों पक्षों के बीच जारी है। MOU में मेंकई मुद्दों को शामिल किया गया है। जिसमें तेहरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खोलने आदि से जुड़ी कई अहम बातें शामिल है। दोनों के बीच सहमति के बाद अगले 60 दिनों में फाइनल डील पर बात की जाएगी। ये भी जानकारी सामने आ रही है कि ईरान ने सभी कमर्शियल जहाजों के लिए हॉर्मुज को दोबारा से खोल दिया है। साथ ही अमेरिका ने अपनी नैसैनिक नाकेबंदी को भी हटा दिया है।

अमेरिका नहीं लगाएगा ईरान पर कोई नया बैन

तो वहीं अमेरिका ने इस बात पर सहमति जताई है कि जब तक कोई अंतिम समझौता नहीं होगा वो ईरान पर नया बैन नहीं लगाएगा। साथ ही निश्चित समय के लिए ईरान पर तेज से जुड़े बैन पर भी ढील दी गई है। लिहाजा तेहरान तेल बेच कर कमाई कर सकेगा।

25 अरब डॉलर की मिलेगी राहत

तो वहीं अमेरिका ईरान की रुकी हुई 25 अरब डॉलर की संपत्ति जारी करने पर सहमत हो गया है। नकद ट्रांसफर, क्षेत्रीय देशों के बीच सहयोग और फाइनेंशियल क्रेडिट लाइन आदि तरीके से ये दिया जाएगा।

परमाणु हथियार नहीं बनाएगा ईरान

बड़ी बात ये है कि तेहरान इस बात के लिए सहमत हो गया कि वो ना तो परमाणु हथियार बनाएगा और ना ही किसी से हासिल करेगा। अंतिम समझौता होने तक तेहरान ने परमाणु मामले में मौजूदा स्थिति बनाने पर सहमति जताई है। जिसमें यूरेनियम संवर्धन न करना और परमाणु सुविधाओं का विस्तार भी है।अमेरिका ने सहमति जताई है कि तेहरान ईरान के भीतर अपने अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के भंडार को कम करेगा। इसको कम करने के तरीके को 60 दिनों में चर्चा की जाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें