बंजी जंपिंग में बिना रस्सी बांधे ही लड़की को फेंक दिया, Video में कैद हुआ मौत का मंजर

Bungee Jumping: कई लोगों को बंजी जंपिंग का शौक होता है। रोमांच के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने के लिए लोग इसके लिए पहाड़ों पर जाते हैं। इस एडवेंचर एक्टिविटी में कमर में रस्सी बांधकर ऊंचाई से फेंका जाता है। हालांकि कभी-कभी इसमें हादसा भी हो जाता है। इसी बीच ब्राजील से भी एक घटना सामने आई है।
जिसमें बंजी जंपिंग कराने वाले वर्कर्स की लापरवाही की वजह से एक 21 साल की लड़की की मौत हो गई। इधर लड़की के बिना कमर में रस्सी बांधे ही उसे ऊपर से नीचे फेंक दिया गया। इस दिल दहला देने वाले इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बंजी जंपिंग के दौरान युवती की कमर में नहीं बांधी रस्सी
ब्राजील की वेबसाइट estadao.com की रिपोर्ट की माने तो ये मामला शनिवार, 13 जून का है। ये हादसा दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के लिमेइरा शहर में स्थित पोंटे दो एस्केलेतो पुल पर हुआ। खबरों की माने तो इस एडवेंचर एक्टिविटी के शुरू होने से पहले प्रशिक्षकों द्वारा सुरक्षा उपकरणों की जांच होनी थी। लेकिन इसमें सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा रस्सी को युवती की कमर में बांधा ही नहीं गया।
बिना रस्सी बांधे ही लड़की को फेंक दिया, हुई मौत
इस बेहद ही बेवकूफी भरी लापरवाही ने 21 साल की लड़की मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास की जान ले ली। रोप-जंप के लिए युवकी को करीब 40 मीटर ऊंचे प्लेटफॉर्म से फेंका गया। लेकिन बिना सुरक्षा रस्सी के साथ।
लड़की को काफी गंभीर चोटें, नहीं बचाया जा सका
हादसे की जानकारी मिलने पर तुरंत ही मिलिट्री पुलिस, दमकल विभाग और आपातकालीन चिकित्सा दल घटनास्थल पर पहुंचे। युवती को बचाने की काफी कोशिश की गई। लेकिन चोटें काफी गंभीर थीं। घटनास्थल पर ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वीडियो में कैद हुआ मौत का मंजर
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखने को मिल रहा है कि कुछ लोग युवती को प्लेटफॉर्म से फेंकते है। जैसे ही उसे कूदने के लिए छोड़ा जाता है, वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच जाती है। जब लोग रोप पर ध्यान देते है।
छह लोग हिरासत में
कोई इस वीडियो में ये कहता भी सुना जा सकता है कि ‘द रोप’। लोग चिल्लाते हुए बताते है कि लड़की से रस्सी नहीं अटेंच की गई है। लेकिन जब तक इस बात का एहसास कर्मियों को हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
हादसे के बाद दो संदिग्ध भागने की कोशिश करते लगे। लेकिन तलाशी अभियान में दोनों को ढूंढ़ निकाला गया। पुलिस ने अब तक इस मामले में छह लोगों को हिरासत में ले लिया।