International News

दुनिया के पहले खरबपति बने एलन मस्क, कई देशों की GDP से भी ज्यादा अमीर

पहले से ही एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है। अब वो इतिहास के पहले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं जिसकी निजी संपत्ति एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक है। यानी वो दुनिया के पहले खरबपति बन चुके हैं। स्पेस एक्सप्लोरेशन कंपनी SpaceX की वैल्यूएशन के बाद उनकी नेट वर्थ में भारी उछाल देखने को मिला है। मस्क की निजी संपत्ति कई देशों की जीडीपी से भी ज्यादा है।

कैसे एलन मस्क ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े तक पहुंचे?

एलन मस्क ने दौलत और बिजनेस की दुनिया में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनकी कंपनी SpaceX के शेयर के प्रदर्शन की वजह से जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। कथित तौर पर शेयरों में ट्रेडिंग के पहले दिन करीब 11% का उछाल देखा गया। जिससे SpaceX 150 डॉलर प्रति शेयर तक पहुंच गया।

दुनिया के पहले खरबपति बने एलन मस्क

बाद में इसकी कीमत 167 डॉलर पहुंच गई। कंपनी की मार्केट वैल्यूएशन बढ़कर लगभग 2.18 ट्रिलियन डॉलर हो गई है। चूंकि कंपनी में मस्ककाफी बड़ी हिस्सेदार है। जिसके चलते उनकी निजी संपत्ति में भी बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि मस्क की अनुमानित नेट वर्थ करीब 1.1 ट्रिलियन डॉलर है।

कई देशों की GDP से भी ज्यादा अमीर

जो कई देशों की सालान जीडीपी से कई ज्यादा है। दुनिया में केवल 21 देश है जिनकी सालान अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है। जिसका मतलब दुनिया भर के लगभग 174 देश के सालाना आर्थिक उत्पादन से ज्यादा मस्क की निजी संपत्ति है।

दक्षिण अफ्रीका की जीडीपी से दुगनी

एशिया के प्रमुख टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग हब ताइवान की पूरी अर्थव्यवस्था से भी मस्क ज्यादा अमीर है। ताइवान की सालान जीडीपी करीब 976.7 बिलियन डॉलर है। तो वहीं दक्षिण अफ्रीका की जीडीपी से दोगुने से भी ज्यादा एलन की संपत्ति हो गई है। दक्षिण अफ्रीका की सालाना जीडीपी लगभग 480 बिलियन डॉलर है।

कई विकसित देशों से आगे

ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति वाले मस्क अब स्विट्जरलैंड, स्वीडन, सिंगापुर, आयरलैंड, इजरायल और ऑस्ट्रिया जैसे देशों की सालाना जीडीपी से भी ज्यादा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें