Dehradun NewsBig News

दो समुदाय के बीच हंगामा: बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद आक्रोश, आरोपी के घर चलाया बुलडोजर

विकासनगर में बीते शनिवार से हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बजरंग दल और स्थानीय लोगों की ओर से आरोपियों पर कार्रवाई की लगातार मांग उठ रही थी। जिसके बाद प्रशासन की ओर से आरोपी के घर पर बुलडोजर चला दिया है।

प्रशासन ने आरोपी के घर चलाया बुलडोजर

बजरंग दल और स्थानीय लोगों की ओर से आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की जा रही थी। साथ ही उनकी ओर से बुलडोजर कार्रवाई न होने तक शव को न उठाने की मांग की गई थी। रविवार को सुबह प्रशासन की ओर से आरोपियों की संपत्ति को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर मौके पर पहुंचा और संपत्ति को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मंगवाया बुलडोजर

प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण की इस कार्रवाई के बीच बजरंग दल की ओर से भी मौके पर बुलडोजर मंगवाया और आरोपियों की बची संपत्ति को ध्वस्त करने की कोशिश की गई। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

विकासनगर में दो समुदाय के बीच हंगामा

बता दें सहसपुर थाना क्षेत्र में बीते शाम दो समुदाय पुरानी रंजिश को लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पड़ोस में रहने वाले अशोक कस्यप के घर घुसकर वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें अशोक के बड़े भाई विनोद की सिर पर हथोड़े से हमला कर दिया। जिसमे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही महिला समेत तीन लोग घायल हैं।

ये भी पढ़ें: विकासनगर में देर रात हंगामा: अलग-अलग समुदाय के बीच विवाद, बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या

पानी को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार पीड़ित अशोक कुमार का उनके पड़ोसी इश्तियाक के साथ ट्यूबवेल से खेत में पानी लगाने को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते बीती शाम करीब 6:00 बजे पड़ोसी पक्ष के रज्जाक, इश्तियाक, अमन, यूनुस और उनके रिश्तेदारों सहित करीब 30 से 35 लोग पूरी तैयारी के साथ लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और हथौड़ों से लैस होकर अशोक कुमार के घर पर धावा बोल दिया।

तीन की हालत गंभीर

हमलावरों ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर बर्बरता से हमला कर दिया। साथ ही अशोक के बड़े भाई विनोद कश्यप के सिर पर हथोड़े से वार कर मौत के घर उतार दिया। वहीं बीच-बचाव करवाने वाले महिला समेत तीन लोग भी घायल बताये जा रहे हैं। तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। हमले का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें आरोपी अशोक के परिजनों को मरते हुए नजर आ रहे हैं ।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा हमला कर बजरंग दल के कार्यकर्ता की मौत की खबर सुनते ही हिंदू संगठन भी देर रात बैरागीवाला पहुंच गया। माहौल तनावपूर्ण होते देख गांव में भारी पुलिस तैनात किया गया है। साथ ही आसपास के कोतवाली और थानों से भी पुलिस बल मंगाया। बता दें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से आरोपियों के घर पर आगजनी और पत्थरबाजी की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें