‘कलयुग में दूसरे भगवान PM Modi…’, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री के बयान से मची हलचल

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और बागेश्वर जिले के प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा का एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो कि अब चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे हुए। इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पीएम मोदी को “कलयुग का दूसरा भगवान” बताया।
‘कलयुग में दूसरे भगवान प्रधानमंत्री मोदी…’, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा
दरअसल बागेश्वर दौरे पर पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है। भाजपा कार्यालय में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “कलयुग का दूसरा भगवान” बताया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी नरेंद्र मोदी के नक्शे कदम पर चलकर गांव-गांव और वार्ड स्तर तक समस्याओं का समाधान कर रहे।
बयान से मची हलचल
मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच बहस छिड़ गई। बताते चलें कि पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे हो गए है। मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर भाजपा देशभर में जश्न मना रही है। इसी बीच उत्तराखंड के सभी जिलों में मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री प्रेसवार्ता कर रहे है। इसी दौरान मंत्री राम सिंह कैड़ा बोले कि वो ‘कलयुग में दूसरे भगवान के रूप में अवतार’ है।
पीएम मोदी लगातार 12 साल से प्रधानमंत्री पद पर
मालूल हो कि पीएम मोदी लगातार 12 साल से प्रधानमंत्री पद पर हैं और सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले लोकतांत्रिक प्रधानमंत्री बन गए हैं। उत्तराखंड में सीएम धामी समेत सभी मंत्री अलग-अलग जिलों में प्रेसवार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं।