हादसा!, केदारनाथ नेशनल हाईवे पर आपस में टकराए दो वाहन

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां 13 जून, शनिवार को एक बाइक और स्कूटी की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर जोरदार थी जिसमें चार लोग घायरल हो गए। पुलिस कंट्रोल रूम को इस सड़क दुर्घटना की जानकारी 12:10 बजे मिली।
रुद्रप्रयाग में केदारनाथ मार्ग पर सड़क हादसा
हादसा इतना अचानक हुआ कि दोनों वाहन में सवार चारों व्यक्ति घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। तुरंत ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग ने राहत और बचाव का कार्य शुरू किया। तो वहीं घायलों को भी चिकित्सा सहायता के बाद अस्पताल भेजा गया। फिलहाल इस हादसे में घायल लोगों की पहचान और उनके बारे में जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बढ़ रही वाहनों की संख्या
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा चल रही है। ऐसे में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगातार वाहनों की संख्या बढ़ रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु के होने से एनएच बहुत व्यस्त है। जिससे दुर्घटना के चान्सिस बढ़ रहे है। ऐसे में यात्रियों को भी सावाधानी से भीड़-भाड़ वाले इलाके में गाड़ी चलाने चाहिए।