Dehradun NewsHighlight

PM मोदी के 12 साल पर बोले सीएम धामी, देश अब नारे नहीं काम पर वोट देता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री 12 साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए इसे देश की प्रगति, विकास और आत्मविश्वास का स्वर्णिम कालखंड बताया। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी का कार्यकाल देश को विकसित राष्ट्र की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाने वाला रहा है, वहीं उत्तराखंड को भी उनके विशेष स्नेह और मार्गदर्शन का व्यापक लाभ मिला है

देश अब नारे नहीं काम पर वोट देता है: CM

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है, बल्कि भारत को विकासशील देश की सोच से निकालकर विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर किया है। उन्होंने कहा कि 2014, 2019 और 2024 में लगातार तीसरी बार जनता का समर्थन इस बात का प्रमाण है कि देश अब “नारे नहीं, काम पर वोट” देता है। उन्होंने कहा कि पहले योजनाएं केवल कागजों तक सीमित रहती थीं, लेकिन मोदी सरकार में योजनाएं धरातल पर उतरती भी हैं और उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है।

सीएम धामी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

सीएम धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक गरीबी हटाने के नारे दिए गए, लेकिन गरीबों की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया। जबकि मोदी सरकार ने करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम किया है। सीएम ने कहा कि डिजिटल क्रांति और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगी है। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचा है और देश आज डिजिटल लेन-देन के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो गया है।

आतंकवाद को आज मुंह तोड़ जवाब देता है भारत: CM

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नया भारत आतंकवाद के खिलाफ केवल निंदा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसका मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता रखता है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और आतंकवाद विरोधी अभियानों ने दुनिया को भारत की नई सुरक्षा नीति से परिचित कराया है।

2 लाख करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएं हो रही संचालित:CM

उत्तराखंड का जिक्र करते हुए धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विशेष मार्गदर्शन में राज्य में दो लाख करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। चारधाम ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर, केदारनाथ एवं हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाएं राज्य के विकास को नई गति दे रही हैं। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज योजना और लखपति दीदी योजना ने सीमांत क्षेत्रों और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है।

राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे पर सीएम धामी का तंज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया उत्तराखंड दौरे पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कांग्रेस नेताओं के लिए उत्तराखंड चुनावी पर्यटन का विषय रहा, जबकि प्रधानमंत्री मोदी जी ने इसे अपने आध्यात्मिक और भावनात्मक संबंधों से जोड़ा है। क्योंकि अल्मोड़ा में मौसम खराब था तो पौड़ी में तो साफ था। यदि पहाड़ में नहीं तो देहरादून के मैदानों में तो मौसम साफ था। जबकि वहां तो अगले दिन आना था, लेकिन युवराज का मूड खराब हो गया और वे वापिस लौट गए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें