Dehradun News

मैरीकॉम ने की प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से मुलाकात, युवाओं को प्रोत्साहित करने पर हुई चर्चा

ओलंपिक पदक विजेता विश्व विख्यात बाक्सर और पूर्व राज्यसभा सदस्य मैरीकॉम ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच खेल क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने पर चर्चा हुई।

मैरीकॉम ने की प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से मुलाकात

ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य मैरीकॉम ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से मुलाकात की। इस मौके पर, कॉर्पोरेट और गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से खेल के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को विकसित करने की विभिन्न संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।

खेल क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने पर हुई चर्चा

प्रमुख सचिव ने कहा मुख्यमंत्री धामी के विज़न के अनुरूप, युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण और अवसर देकर खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और राज्य की खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की संभावनाओं पर विचार किया गया, ताकि राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।

ये भी पढ़ें: मेरा राज्य जल रहा है, कृपया मदद करें।” मणिपुर हिंसा पर बॉक्सर मैरीकॉम ने किया ट्वीट

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें