सोनिया गांधी ने दिया Mamata banerjee को बड़ा ऑफर, राजनीतिक हलचल तेज

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस की सुप्रीम लीडर सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने ममता बनर्जी(Mamata banerjee) को एक बड़ा ऑफर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) में सांसदों की बगावत से जूझ रहीं ममता बनर्जी को कांग्रेस में विलय करने का ऑप्शन दिया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद देने का भी ऑफर दिया है।
सोनिया गांधी ने दे दिया ममता बनर्जी को बड़ा ऑफर
दरअसल पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद पार्टी के सांसदों की बगावत ने तृणमूल कांग्रेस को खत्म होने की कगार पर पहुंचा दिया है। ममता बनर्जी के 80 विधायकों में से 58 विधायकों ने बगावत कर अपना अलग गुट बना लिया है। जिसके बाद दिल्ली में भी करीब 30 सासंद पार्टी से अलग हो गए। इसी बीच सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को बड़ा ऑफर दिया।
कांग्रेस का TMC में विलय
सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को टीएमसी के कांग्रेस में विलय का ऑफर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, ममता से सोनिया ने कहा कि वो पार्टी का विलय कर दें। इसके बदले में वो उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना देंगे। इसके साथ ही उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को भी पार्टी महासचिव का पद दिया जाएगा।
सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को दिया था ये ऑफर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार TMC पर BJP के राजनीतिक हमलों को को देखते हुए सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को ये ऑफर दिया। उनके लिए हालात मुश्किल है। पार्टी के अंदरूनी लोग भी अभिषेक बनर्जी के खिलाफ हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी ने खुद उन्हें फोन किया था। इस पर फैसले करने के लिए ममता ने कुछ दिन का समय मांगा है।