Uttarakhand

राहुल गांधी के दौरे से पहले गर्मायी सियासत, चौहान ने किया गोदियाल के बयान पर पलटवार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दौरे से पहले उत्तराखंड में वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि आज सैनिकों के सम्मान की बात करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सैनिकों का एक बार नही असंख्य बार अपमान कर चुके हैं।

राहुल ने किया सैनिको का अपमान: BJP

मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ही नही, बल्कि कोई भी कद्दावर सख्सियत हो राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रतीक सैन्य परंपरा के अपमान की इजाजत नही दी जा सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि किसी बड़े पद पर रहने का अर्थ यह नही कि सैनिकों या सैन्य परंपरा का अपमान करने की छूट दी जा सकती है।

चौहान ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राईक के सुबूत मांगने, सीडीएस को गुंडा कहने और कई मौकों पर उनकी विश्वस्नीयता को कटघरे मे खड़ा किया है जो अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि देश का हर सैनिक राहुल के इस कथन से आहत हुआ है और किसी गलत बात का विरोध प्रोटोकाल को देखकर ही किया जाए यह पूरी तरह से अतार्किक है।

कर्नल कोठियाल ने योग्यता से अर्जित की ख्याति: चौहान

चौहान ने कहा कि केदारनाथ मे बेहतर कार्य करने वाले कर्नल कोठियाल अपने शौर्य, विवेक और योग्यता के बूते ख्याति अर्जित करने वाले अधिकारी रहे हैं और उनकी उपलब्धियों को कांग्रेस से जोड़ना भी सैन्य अपमान है। उन्होंने कहा कि कर्नल कोठियाल ने महज केदारनाथ ही नही, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर कार्य किये है। उन्होंने कहा कि सैनिको के अपमान से आहत लोग प्रतिक्रिया देंगे तो कांग्रेस को उसे सकरात्मक रूप मे लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें: BJP के कोर वोटर्स पर कांग्रेस की नजर, गेमचेंजर होगा राहुल गांधी का दौरा!

चौहान ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सरंक्षण की दिशा मे न केवल कानून बना चुके हैं और कानूनों का धरातलीय क्रियान्वयन किया जा रहा है। वहीं सैनिकों और पूर्व सैनिकों के हित मे कई योजनाएं चल रही है। सैन्य परिवार और प्रदेश की जनता कांग्रेस की मंशा को जानती है और उसे माफ नही करने वाली है।

पूर्व सैनिकों के साथ होने वाले सम्मेलन पर किया था कोठियाल ने वार

राहुल गांधी के दौरे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने राहुल गांधी का पूर्व सैनिकों के साथ होने वाले सम्मेलन पर कटाक्ष किया था । उन्होंने राहुल गांधी को सैनिक विरोधी युवराज बताया था। साथ ही कहा था कि राहुल गांधी देश में विपक्ष के बड़े नेता है। उन्हें उत्तराखंड में अपनी पार्टी को मजबूत करने आना चाहिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें