Udham Singh Nagar News

तेज रफ्तार ट्रक का कहर!, डॉक्टर को ऐसे कुचला…देखकर कांप उठेंगे, मौके पर ही दर्दनाक मौत

रुद्रपुर में दिनेशपुर क्षेत्र में NH-74 पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा के खबर सामने आ रही है। यहां एक डॉक्टर मंटू चंद्र राय अपना क्लीनिक बंद कर घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि डॉक्टर के शव कई हिस्सों में बिखर गए। इस हादसे के बाद चालक मौके से फरार है। पुलिस ने फिलहाल ट्राला को कब्जे में ले लिया है। आगे की जांच इस मामले में की जा रही है।

रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक का कहर!

मृतक की पहचान 46 साल मंटू चंद्र राय निवासी उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर का जाफरपुर के लंबाखेड़ा इलाके में क्लीनिक था। देर रात वो क्लीनिक बंद कर अपने घर वापस जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार में आ रहे ट्राला ने पीछे से बाइक सवार डॉक्टर को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद भी ट्रक उन्हें करीब 300-400 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

ऐसे कुचला…देखकर कांप उठेंगे, मौके पर ही दर्दनाक मौत

हादसा काफी दर्दनाक था। डॉक्टर का शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। शव कई हिस्सों में सड़क पर ही बिखर गया। जिसने भी ये मंजर देखा वो दहशत में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ट्रक चालक फरार, आरोपी की तलाश जारी

हादसे में शामिल ट्राला को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया था जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है.
-अनिल जोशी, एसएसआई, रुद्रपुर कोतवाली

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें