ReligiousHighlight

Bakra Eid 2026 Wishes: दिल को छू जाने वाले बकरीद के ये बधाई संदेश, अपनों को भेजे शुभकामनाएं

Bakra Eid 2026 Wishes In Hindi: आज गुरुवार, 28 मई को मुस्लिम धर्म का सबसे बड़े त्यौहार ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) मनाया जा रहा है। ये त्याग, समर्पण, भाईचारे और बंदगी का त्यौहार है। ऐसे में अगर आप भी इस दिन अपनों को बधाई देना चाहते है और अच्छे शब्दों या बधाई संदेश खोज रहे है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। इस खास दिन पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को ये शुभकामनाएं संदेश भेज सकते है। साथ ही ये व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगाने के लिए बढ़िया है।

ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद Bakra Eid 2026 Wishes In Hindi

  1. सजी है रौनकों की महफिल हर तरफ,
    ईद है अल्लाह का नायाब तोहफा।
    खुदा की इबादत करके मनाओ यह पर्व,
    आपको ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद!
  2. ईद की मोहब्बत में डूबकर हम तो खुदा से मिलते हैं,
    ईद-उल-अजहा के मौके पर हम दिल से दुआ करते हैं।
    ईद-उल-अजहा मुबारक!
  3. मुबारक मौला अल्लाह ने अता फरमाया,
    एक बार फिर बंदगी की राह पर चलाया।
    अदा करना अपना फर्ज खुदा के लिए,
    मुबारक आपको ईद-उल-अजहा!
  4. इस ईद-उल-अजहा पर नफरतों को मिटाएं
    इन खूबसूरत दुआओं के साथ खुशियां बांटें।
    आपको और आपके परिवार को हमारी ओर से ईद मुबारक!
  5. “ईद-उल-अजहा के मुबारक मौके पर दुआ है कि आप हमेशा खुश रहें।
    आपका जीवन शांति, सुकून और समृद्धि से भर जाए।
    तहेदिल से ईद-उल-अजहा मुबारक!”
  6. “ईद-उल-अजहा के इस खास दिन पर,
    अल्लाह से दुआ है कि वह हमारे सभी नेक कामों को कुबूल फरमाए।
    यह दिन आपके लिए ढेरों खुशियां लेकर आए।
    ईद-उल-अजहा की आप सभी को मुबारकबाद!”
  7. नूर और उजाले के लिए: “ईद-उल-अजहा की बरकतें हम सब पर बरसें,
    इलाही का नूर हमारे जीवन में नया उजाला लाए।
    आपको और आपके पूरे परिवार को
    ईद-उल-अजहा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!”
  8. ईद-उल-अजहा मुबारक हो आपको
    दिल से दुआ है कि आपकी हर जायज दुआ पूरी हो।
    आप सभी को ईद मुबारक!”
  9. “इस पाक अवसर पर मैं देश और दुनिया में
    अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ करता हूं।
    ईद-उल-अजहा की आप सभी को तहेदिल से मुबारकबाद।”
  10. “आया ईद-उल-अजहा का मुबारक पर्व,
    चारों तरफ है खुशियों की महफिल।
    अल्लाह की इबादत में झुककर,
    कहें एक-दूसरे को ईद-उल-अजहा की बहुत-बहुत मुबारकबाद!”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें