Dehradun NewsHighlight

Nitin Navin ने मंत्रियों की लगाई क्लास, सवालों पर कई MP-MLA नहीं दे सके जवाब

Nitin Navin Uttarakhand Visit Day 2: उत्तराखंड बीजेपी में गुटबाजी की चर्चाओं के बीच दिल्ली से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड पहुंचे। ऐसे में आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। जहां बैठक में बंद कमरों में ऐसी चर्चा हुई जिसने उत्तराखंड की सियासत में हलचल पैदा कर दी। जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या मुख्यमंत्री धामी की टीम में कोई बड़ा बदलाव होने वाला है। या फिर बीजेपी में 2027 की जंग का कोई बड़ा प्लान बन रहा है। इसके साथ ही बैठक में कई जनप्रतिनिधि जवाब नहीं दे सकी। ऐसे में सूत्रों की माने तो नेताओं को फटकार भी लगाई गई है।

तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर नितिन नवीन Nitin Navin Uttarakhand Visit Day 2

दरअसल बीजेपी के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर हैं। 28 मई को नितिन नवीन जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जहां सीएम धामी से लेकर कई नेता मौजूद थे। आते ही वो बीजेपी मुख्यालय गए जिसके बाद कोर कमेटी की बैठक की गई। सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ अलग से दो घंटे की विशेष चर्चा की गई।

क्या कुछ मंत्रियों की होगी छुट्टी!

बताया जा रहा है कि मंत्रियों के कामकाज के कच्चे-चिट्ठे, नेताओं की सक्रियता, कमजोर सीटें और जनता के बीच उनकी गिरती साख पर नितिन नवीन ने फीडबैक लिया। जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज़ हुई कि क्या कुछ मंत्रियों की छुट्टी होने वाली है। या फिर संगठन में कोई बड़ा फेरबदल होगा। हलांकि इन चर्चाओं के बीज भाजपा ने एक बड़ा फैसला लिया।

17 सदस्य 70 विधानसभा सीटों पर दो-दो दिन प्रवास करेंगे

कोर कमेटी के 17 सदस्य अब प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर दो-दो दिवसीय प्रवास करेंगे। जून से अगस्त तक चलने वाले इस अभियान को मिशन 2027 की शुरूआत माना जा रहा है। जिससे साफ है की बीजेपी अब 2027 में हैट्रिक लगाने के मूड में है। इसके लिए ये पूरी बिसात बिछाई जा रही है।

हालांकि इस दौरान पूरी मीटिंग में बीजेपी के सबसे ताकतवर शख्स में से एक माने जाने वाले बीएल संतोष भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड बीजेपी में अंदरखाने की गुटबाजी को शांत रखने की जिम्मेदारी बीएल संतोष के कंधों पर ही है।
बीजेपी के अंदर अरविंद पांडेय, त्रिवेंद्र रावत और अनिल बलूनी खेमे बनाम सीएम धामी गुट की चर्चाएं लगातार चल रही हैं। ऐसे में बीएल संतोष की मौजूदगी संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने के लिए बताई जा रही है।

नीतिन नवीन ने अलग-अलग बैठक की

दौरे के दूसरे दिन नीतिन नवीन ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गी बी सी खंडूरी को श्रद्धांजलि देने के बाद बैठक की। सांसदो, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों और जमीनी सत्र पर काम कर रहे मेयर, नगर पालिया अध्यक्षों से लेकर ब्लॉक प्रमुखों तक सबके साथ अलग अलग बैठक की।

कई जनप्रतिनिधि नहीं दे सके तत्काल जवाब

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जनप्रतिनिधियों से पूछा गया कि उन्होंने अपने इलाके में संगठन को मजबूत करने के लिए क्या प्रयास किए हैं। ऐसे में कई जनप्रतिनिधि ऐसे निकले जो तत्काल जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद नितिन नवीन ने जमीनी स्तर पर पार्टी की पहुंच को मजबूत करने पर जोर दिया।

पार्टी में नाराज चल रहे विधायकों को लगाई फटकार

सूत्रों की माने तो नवीन ने पार्टी में नाराज चल रहे विधायकों को फटकार भी लगाई है। 30 मई को नितीन नवीन के उत्तराखंड दौरे का आखिरी दिन रहेगा। जिसमें वो सीधे ग्राउंड जीरो पर जाएंगे। टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के बाद बूथ अध्यक्ष के घर नाश्ता करेंगे। शिवालिक कॉलेज में प्रबुद्ध गोष्ठी और फिर मुख्यमंत्री आवास पर ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

तीसरे और आखिरी दिन का प्रोग्राम

जहां युवाओं से सीधी बातचीत की जाएगी। जिसके बाद शाम साढे चार बजे नितिन नवीन दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।फिलहाल नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे से ये तो साफ हो गया की भाजपा चुनावी रणभूमी में जंग का बिगुल तो फूंक चुका है। अब देखना ये होगा कि क्या नितिन नवीन ने जो बिसात बिछाई है उसके मोहरे बीजेपी को जीत दिला पाते हैं या फिर विपक्ष इस बार बीजेपी को इस खेल में मात देता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें