Cockroach Janata Party पर एक्शन!, भारत में बंद हुआ ‘X’ अकाउंट

Cockroach Janata Party X Account Suspended: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के बयान के बाद बनी कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खिया बटौर रही है। लाखों लोग इससे अबतक जुड़ चुके है और तेजी से ये बढ़ रही है। इसी बीच अब खबर आ रही है कि इस पार्टी का एक्स अकाउंट बंद कर दिया है।
Cockroach Janata Party पर एक्शन! भारत में बंद हुआ ‘X’ अकाउंट
दरअसल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ Cockroach Janata Party का ‘X’ अकाउंट भारत में बंद कर दिया गया है। बीते कुछ दिनों से ये पार्टी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इससे पहले भी CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था। जिसमें उन्होंने बताया था कि पार्टी का अकाउंट हैक करने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें:- क्या है Cockroach Janta Party!, बड़े-बड़े नेता भी कर रहे ज्वाइन, किसने बनाई?, जानें सबकुछ
इंस्टाग्राम पर तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स
अब जब अकाउंट हैक नहीं हुआ तो खबर आई कि इसको बंद कर दिया गया है। बताते चलें कि इस पार्टी के एक्स पर करीब 1.6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे। तो वहीं इंस्टाग्राम पर लगातार इसके फॉलोअर्स बढ़ते जा रहे है। खबर लिखे जाने तक Cockroach Janata Party Instagram 13.2m followers हो गए है।
ये भी पढ़ें:- कौन हैं Abhijeet Dipke? जिसने बनाई ‘Cockroach Janta Party’, इस पॉलिटिकल पार्टी से है कनेक्शन
रही बात एक्स अकाउंट की तो अब पार्टी का एक्स अकाउंट खोलने पर लिखा आ रहा है कि “लीगल डिमांड के चलते इस अकाउंट को विदहेल्ड किया गया है।”