कौन हैं Abhijeet Dipke? जिसने बनाई ‘Cockroach Janta Party’, इस पॉलिटिकल पार्टी से है कनेक्शन

सोशल मीडिया पर बीते 72 घंटों से एक अजीबोगरीब ट्रेंड चल रहा है। इंटरनेट पर अलग ही लहर चल रही है। वो है कॉकरोच जनता पार्टी'(Cockroach Janta Party) (CJP) की। इस ‘मजाकिया’ और व्यंग्यात्मक राजनीतिक मोर्चे से लाखों लोग जुड़ चुके है। इंस्टाग्राम पर खबर लिखे जाने तक इस पेज के पांच मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। और इस मूवमेंट के पीछे है 30 साल के अभिजीत दीपके(Abhijeet Dipke)। बेरोजगारों और आलसियों की आवाज वाली इस पार्टी को बनाने वाले अभिजीत ही है। चलिए जानते है उनके बारे(Abhijeet Dipke background) में।
कौन हैं Abhijeet Dipke? जिसने बनाई ‘Cockroach Janta Party‘?
अभिजीत दीपके मूल रूप से महाराष्ट्र के औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) के रहने वाले है। वो एक प्रोफेशनल पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट हैं।
Abhijeet Dipke Education
उन्होंने पुणे से जर्नलिज्म (पत्रकारिता) में ग्रेजुएशन किया। जिसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वो अमेरिका चले गए। जहां उन्होंने बॉस्टन यूनिवर्सिटी से ‘पब्लिक रिलेशंस’ (PR) में मास्टर ऑफ साइंस (MS) की डिग्री पूरी की।
ये भी पढ़ें:- क्या है Cockroach Janta Party!, बड़े-बड़े नेता भी कर रहे ज्वाइन, किसने बनाई?, जानें सबकुछ
अभिजीत दीपके का राजनीतिक कनेक्शन Abhijeet Dipke background
अभिजीत दीपके के राजनीतिक कनेक्शन की बात करें तो उनका पॉलिटिकल संदेशों को वायरल कराने में काफी अनुभव है। साल 2020 से 2022 के बीच वे आम आदमी पार्टी (AAP) की सोशल मीडिया (abhijeet dipke background) टीम के मेन वॉलेंटियर थे। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय आप पार्टी के पक्ष में मीम्म वायरल का क्रेडिट अभिजीत को ही जाता है। दिल्ली के शिक्षा विभाग के कम्युनिकेशंस एडवाइजर के तौर पर भी वो काम कर चुके है।

CJI सूर्यकांत के बयान के बाद बनी पार्टी
कॉकरोच जनता पार्टी’ का जन्म सुप्रीम कोर्ट की एक मौखिक टिप्पणी के बाद हुई। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI Surya Kant) सूर्यकांत के बयान के बाद ये पार्टी अस्तित्व में आई। जस्टिस सूर्यकांत पर भारतीय युवाओं को ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवी’ कहने का आरोप लगा।
कैसे हुआ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का जन्म?
उन्होंने देश के बेरोजगारों को कॉकरोच बताया। उनका मानना था कि ऐसे युवा नौकरी में कुछ खास नहीं बन पाते हैं। हालांकी बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी पेश की थी। उन्होंने कहा था कि ये बयान उनके द्वारा फर्जी डिग्रीवालों के लिए कहा गया था। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस एक टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर एक नए मूवमेंट को जन्म दे दिया। इस Cockroach Janta Party पार्टी को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है।
कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट और गूगल फॉर्म किया लाइव
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटा। इसी को लेकर 16 मई को अभिजीत ने एक्स (X) पर मजाक में लिखा था “कि क्या हो अगर सारे कॉकरोच एक साथ आ जाएं?” जिसके बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से एक वेबसाइट और गूगल फॉर्म उन्होंने लाइव कर दिया।