Silver News: बड़ा फैसला!, सरकार ने चांदी के आयात पर लगा दी रोक!, अब कोई भी…

Silver Bar News: सरकार आए दिन सोने-चांदी को लेकर ऐलान करती रहती है। पहले सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी गई। अब तो सरकार ने चांदी के आयात पर ही सख्ती दिखा दी है। चलिए जानते है नया नियम आखिर है क्या?
Silver News: बड़ा फैसला!, सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई रोक!, अब कोई भी…
आज विदेश व्यापार महानिदेशालय यानी डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) ने चांदी के बार के दो कोड 71069221 और 71069229 को फ्री कैटेगरी से हटा दिया है। ये बार अब वर्जित कैटेगरी में चले गए है। आसान भाषा में समझें तो अब कोई भी कारोबारी सीधे बाहर से चांदी का बार नहीं मंगा सकता। अब चांदी केवल तीन रास्तों से ही आ पाएगी।
ये भी पढ़ें:- Gold Silver खरीदना अब हुआ मंहगा!, सरकार ने बढ़ाया ये शुल्क, बढ़ाकर 15% किया
अब चांदी सिर्फ तीन रास्तों से ही आएगी
- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई के नामित बैंक
- डीजीएफटी की नामित एजेंसियां
- इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर अथॉरिटी यानी IFSCA से मंजूर योग्य जौहरी, इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (IIBX) के जरिए आयात करेंगे।
ये भी पढ़ें:- Gold Silver Price Today: आसमान पर पहुंचे सोने के दाम!, चांदी ने भी मारी लंबी छलांग, हजारों से बढ़े दाम
तुरंत लागू हुआ फैसला
बताते चलें कि तुरंत ही इस फैसले को लागू कर दिया गया है। ये कदम उस बीच आया है जब हाल ही में सरकार द्वारा सोने-चांदी में इम्पोर्ट ड्यूटी 6 से 15 प्रतिशत कर दी।
बीते साल 9.2 अरब डॉलर की चांदी आयात
बताते चलें कि साल 2025 में भारत ने 9.2 अरब डॉलर की चांदी आयात की थी। जो साल 2024 के कमपेरिजन में 44% ज्यादा है। चांदी के दाम भी करीब तीन गुना बढ़कर 2.43 लाख रुपए प्रति किलो हो गए हैं।