Gold Silver खरीदना अब हुआ मंहगा!, सरकार ने बढ़ाया ये शुल्क, बढ़ाकर 15% किया

Gold Import Duty: हाल ही में को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से सोना न खरीदने की अपील की थी। जिसके बाद मंगलवार को सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सोने, चांदी और दूसरी कीमती धातुओं के इपोर्ट पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया है।
इसको लेकर वित्त मंत्रालय द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। नोटिफिकेशन में बताया गया कि ये दरें 13 मई से लागू हो जाएंगी। जिसके चलते सोने-चांदी की कीमतों में भी भारी उछाल देखने को मिला।
सोना-चांदी खरीदना अब हुआ मंहगा!, सरकार ने बढ़ाई इपोर्ट ड्यूटी
बता दें कि अब सोने पर कुल इपोर्ट ड्यूटी 15% कर दी गई है। जो पहले केवल 6% थी। सोने पर अब बेसिक कस्टम ड्यूटी 10% होगी। सरकार ने 5 पर्सेंट की इसमें बढ़ोतरी की है। तो वहीं सोने में पांच पर्सेंट कृषि सेस लगाया जाता है।
ये भी पढ़ें:- Gold Silver Price Today: आसमान पर पहुंचे सोने के दाम!, चांदी ने भी मारी लंबी छलांग, हजारों से बढ़े दाम
जल्द बढ़ जाएंगे सोने के दाम
सरकार के आदेशों के बाद सोने और चांदी पर आयात शुल्क बढ़ा दिया गया है। इसकी वजह विदेशी खरीद को कम करना और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव को कम करना है। आदेशों में सोने और चांदी पर आयात शुल्क जो पहले 6% था, उसे अब बढ़ाकर 15% कर दिया है।
जिसका असर आज सोने-चांदी की कीमतों में भी देखने को मिला है। जहां आज 13 मई को सोने में करीब 9 हजार की तेजी देखी गई। तो वहीं चांदी भी 19 हजार रुपए महंगी हो गई है।