Big NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather: 48 घंटे सावधान!, 17 मई तक बारिश के आसार, 6 जिलों के लिए IMD का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड के लिए भारी होने वाले है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 6 जिलों में बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। आज, शनिवार 16 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, अल्मोड़ा और देहरादून में मौसम अचानक करवट ले सकता है। IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

Uttarakhand Weather Update : 48 घंटे सावधान!, उत्तराखंड के 6 जिलों में बारिश बर्फबारी का अलर्ट

शनिवार को मौसम अचानक करवट ले सकता है। राज्य के कई इलाकों में बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। तो वहीं पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में खासतौर पर 4500 मीटर या उससे अधिक पर हल्की बर्फबारी की संभावना है।

मैदानी जिलों में बढ़ेगी गर्मी

तो वहीं दूसरी ओर देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के मैदानी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। तेज धूप के कारण दोपहर के समय गर्म हवा और उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

17 मई तक बारिश के आसार

16 और 17 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के आसार है। तो वहीं बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 18 मई के बाद पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें