National

Petrol Diesel Price: आज से बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या हैं नई कीमतें?

Petrol Diesel Price Hike City Wise Price: आखिरकार जिस बात का डर था, वहीं हुआ। पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़तरी हो गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों में तीन रुपए प्रति लीटर से बढ़ोतरी की है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में करीब 50% तक का इजाफा हुआ है।

जिससे तेल कंपनियों पर काफी समय से दबाव बढ़ रहा था। हर महीने करीब 30 हजार करोड़ का नुकसान झेलना पड़ रहा था। यहीं वजह है कि अचानक आज डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग है। चलिए जानते है कि आपके शहर में कितना है दाम?

ये भी पढ़ें:- Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा!, जानिए प्रति लीटर कितने बढ़े दाम ?, आज से लागू

Petrol-Diesel Price Hike: आज से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम

आज ऑयल के प्राइस में बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 3.14 (Petrol price) रुपए, तो वहीं डीजल 3.11 रुपए (Diesel Price) महंगा हुआ है। जिससे एक लीटर पेट्रोल की बात करें तो राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत कीमत 97.91 रुपए पहुंच गई है। तो वहीं डीजल 90.78 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

राज्यों में अलग-अलग क्यों है पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

दरअसल भारत के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग है। देश में पेट्रोल की रिटेल कीमत में टैक्स का हिस्सा करीब 55 फीसदी है। तो वहीं डीजल की कीमत में 50 फीसदी है।

क्रूड की बेस कीमत पर एक्साइज ड्यूटी, डीलर की कमीशन और चार्ज के साथ ही राज्य भी वैट लगाता है। अब हर राज्य अलग-अलग वेट लगाता है। जिससे इसकी कीमत राज्य के हिसाब से अलग-अलग होती है। जहां अंडमान एंड निकोबार में वैट सबसे कम 1 फीसदी है। तो वहीं दिल्ली में पेट्रोल पर वैट की दर 19.40%, तेलंगाना में 35.20% है।

जानें आपके शहर में क्या हैं नई कीमतें? Petrol-Diesel Price Hike City Wise Price:

शहर पेट्रोल(₹) डीजल(₹)

  • पटना 108.22 95.09
  • दिल्ली 97.77 90.67
  • देहरादून 96.78 91.35 (Dehradun Petrol Diesel Price)
  • मुंबई 106.68 93.14
  • कोलकाता 108.74 95.13
  • चेन्नई 103.67 95.25
  • बेंगलुरु 105.92
  • हैदराबाद 110.46
  • लखनऊ 97.69
  • जयपुर 107.94
  • गुरुग्राम 98.30
  • तिरुवनंतपुरम 110.48

सबसे महंगा पेट्रोल Petrol-Diesel Price Today

आज की बढ़ोतरी के बाद देश में सबसे महंगा पेट्रोल हैदराबाद में मिल रहा है। हैदराबाद में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपए है। तो वहीं डीजल की कीमत 98.96 रुपए है। तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल की कीमत 110.75 रुपए है। तो वहीं डीजल 99.63 रुपये है।

उत्तराखंड के देहरादून में सबसे सस्ता रेट Dehradun Petrol Diesel Price

इसके अलावा सबसे सस्ते की बात करें तो हमारे उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल काफी सस्ता है। आज की बढ़ोतरी के बाद देहरादून में पेट्रोल की कीमत 96.25 रुपये है। तो वहीं डीजल की कीमत 91.35 रुपये है। जो कि बाकी राज्यों से काफी सस्ता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी ऑयल प्राइस सस्ता है। लखनऊ में पेट्रोल 97.55 रुपये और डीजल 90.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 97.78 रुपये, गुरुग्राम में 98.64 रुपए और गाजियाबाद में 97.54 रुपए है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें