Big NewsNational

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा!, जानिए प्रति लीटर कितने बढ़े दाम ?, आज से लागू

Petrol Diesel Price Hike News: जिस बात की काफी वक्त से चर्चा चल रही थी, आखिरकार वहीं हुआ। देशभर में पेट्रोल र डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। पीएम मोदी के ऐलान के बाद ईंधन के दामों में भारी इजाफा हुआ है।

जहां पेट्रोल 3.14(Petrol price)रुपए, तो वहीं डीजल 3.11 रुपए (Diesel Price) महंगा हुआ है। जिससे एक लीटर पेट्रोल की बात करें तो राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत कीमत 97.91 रुपए पहुंच गई है। तो वहीं डीजल 90.78 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा!

दरअसलईरान-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव की वजह से वैश्विक उथल-पुथल चल रही है। जिससे क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। काफी वक्त से भारत की सरकारी कंपनियां भी हर दिन एक हजार करोड़ और महीने का 30 हजार करोड़ रुपए का नुकसान झेल रही थी। जहां पहले कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था। तो वहीं अब इसकी कीमत 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें:- Petrol Diesel Price: आज से बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या हैं नई कीमतें?

जानिए प्रति लीटर कितने बढ़े दाम?

बीते चार सालों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर चल रही थी। ऐसे में आज इसमें बड़ा बदलाव हुआ है। पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपए महंगा हुआ है। जिससे दिल्ली में पहले जहां पेट्रोल 94.77 रुपए प्रति लीटर था। वो अब बढ़कर 97.77 रुपए हो गया है। इसके अलावा डीजल की कीमत 87.67 रुपए से बढ़कर 90.67 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।

पीएम मोदी ने की थी पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील

आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने बीते रविवार को देश की जनता को संबोधित करते हुए लोगों से ईंधन की खपत कम करने की अपील की थी। साथ ही सोने की खरीद और विदेश यात्रा को एक साल तक ना करने की अपील की थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें