Dehradun News

NEET पेपर लीक पर BJP का पलटवार, बोले नकल माफिया को नहीं बख्शेंगे, कांग्रेस राजनीति बंद करे

NEET पेपर लीक को लेकर एक तरफ विपक्ष सरकार को घेरने का काम कर रहा है। वहीं बीजेपी ने पलटवार कर कहा कि केंद्र की तरफ से परीक्षा रद्द करने का निर्णय छात्र हित में है। कांग्रेस को इस पर राजनीति से बाज आना चाहिए।

पेपर लीक माफिया के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई: चौहान

मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि भाजपा पेपर लीक माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए संकल्पबद्ध है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि देश भर मे फैले रेकैट को नेश्तानाबूत करने के लिए जांच एजेंसी कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की आशंका की भनक लगते ही परीक्षा रद्द और CBI जांच की संस्तुति की गई।

जल्द पारदर्शी तरीके से होगी परीक्षा: BJP

चौहान ने कहा कि दोषपूर्ण परीक्षा का परिणाम घोषित होने से बेहतर है कि परीक्षा ही रद्द की गयी है। जल्द ही पारदर्शी तरीके से परीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि मामले मे मुख्य आरोपी को पकड़ा गया है, लेकिन जांच एजेंसी इसकी तह तक पहुंचकर हर अपराधी को कानून के दायरे मे लेने को जुटी है। उन्होंने कहा कि जो नाम सामने आए हैं। उनका कोई राजनैतिक कनेक्शन सामने नही आया है। चौहान ने कहा कांग्रेस एक एजेंडे के तहत आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है।

संवेदनशील मुद्दे पर नहीं करनी चाहिए राजनीति: चौहान

चौहान ने कहा कि छात्र हित मे इस संवेदनशील मुद्दे पर कांग्रेस सहित सभी दलों को राजनीति से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि उतराखंड मे भी नकल माफिया की कमर तोड़ने के लिए धामी सरकार ने न केवल कानून बनाया, बल्कि माफिया पर कड़ी कार्यवाही की है। लेकिन माफिया अगर, किसी तरह से पारदर्शिता में अवरोध उत्पन्न करता है तो उसे बख्शा नही जायेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें