Uttarakhand Weather NewsBig News

उत्तराखंड में 15 मई से फिर बदलेगा मौसम, पढ़ लें वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। वैज्ञानिकों की माने तो 15 मई से पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम ख़राब रहने वाला है।

उत्तराखंड में 15 मई को कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 15 मई के बाद प्रदेश में फिर मौसम बदलने की संभावना है। देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क हो जाएगा, जिससे तापमान में और इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं 16 और 17 मई को चमोली, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में फिर हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

18 मई से प्रदेशभर में शुष्क हो जाएगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 18 मई से पूरे उत्तराखंड में मौसम पूरी तरह शुष्क होने और गर्मी के बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों में मैदानी क्षेत्रों के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और इजाफा हो सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें