Trending

गजब हो गया!, तेज आंधी में टीन शेड के साथ कई फीट ऊपर उड़ गया शख्स, Viral Video

Bareilly Storm Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार, 13 मई 2026 की शाम अचानक भीषण तूफान और भारी बारिश ने लोगों को काफी परेशान किया। तेज हवा और मूसलाधार बारिश में कई लोगों की मौत की खबर भी सामने आई। इसी बीच एक वीडियो भी वायरल हुआ।

जिसमें एक युवक टीन शेड के साथ हवा में उड़ता नजर आया। इस डरावने मंजर को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया। बता दें कि युवक इस हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके हाथ-पैर टूट गए हैं। फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

गजब हो गया!, तेज आंधी में टीन शेड के साथ उड़ता चला गया शख्स

दरअसल ये पूरा मामला बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के बमियाना गांव का है। बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी, तूफान ने पूरे यूपी में हड़कंप मचा दिया। सड़क किनारे खड़े पेड़, बिजली के खंभे गिरने से लोगों में डर बैठ गया। इसी बीच एक युवक भी इस हादसे की चपेट में आ गया।

कैसे उड़ा शख्स? Viral Video

घटना के समय युवक गांव के एक बारातघर के पास मौजूद था। तेज हवा और तूफान के चलते बारातघर का टीन शेड हिलने लगा। युवक ने उसे कड़कर खुद को बचाने की कोशिश की। लेकिन टिन शेड भी तेज हवाओं से उसे बचा नहीं पाया। कुछ ही सेकेंड में हवा में पूरा का पूरा टीन शेड ही उखड़ गया।

हाथ-पैर टूट गए

साथ ही युवक भी उसके साथ कई फीट ऊपर उड़ गया। आसपास के लोग ये देखकर चिल्लाने लगे। वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वीडियो में भी देखा जा सकता है कि युवक हवा में टीन शेड के साथ उड़ गया। थोड़ी देर में टीन शेड जमीन पर गिर गया। युवक भी कुछ देर बार संतुलन खोकर सीधे जमीन पर गिर गया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें