आंखों के सामने मंगेतर का BJP नेता ने दोस्तों के साथ किया गैंगरेप, बारात लेकर पहुंचा दूल्हा

“मेरे सामने मेरी मंगेतर के साथ भाजपा नेता और उसके दो साथियों ने दरिंदगी की, मंगेतर का साथ कैसे छोड़ देता? गांव-समाज के लोग कहते थे कि इतना सब होने के बाद दूल्हा बारात लेकर नहीं आएगा। लेकिन मैं गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर आया हूं। अब समाज का मुंह बंद हो जाएगा। मैंने सात फेरे लिए हैं। पत्नी का हमेशा साथ निभाऊंगा।” ये कहना है एक दूल्हे का जिसके सामने उनकी मंगेतर के साथ गैंगरेप किया गया।
गैंगरेप पीड़िता के घर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा
दरअसल फतेहपुर में गैंगरेप का शिकार हुई लड़की के घर दूल्हा बारात लेकर पहुंचा। उससे पहले लड़के ने मंगेतर के साथ मंदिर में शादी की। तो वहीं रात में बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचा। दोनों ने शादी की रस्में पूरी की। जिसके बाद मंगलवार को दुल्हन विदा हुई।

दूल्हे का कहना है कि आरोपी जेल से छूटे ना
शादी के दिन भी दूल्हे ने कहा कि इस मामले में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मैने अपना वादा मंगेतर से निभा लिया। उसके साथ हर परिस्थिति में साथ रहने का संकल्प लिया है। हमेशा उसका साथ दूंगा। लेकिन आरोपी किसी भी कीमत पर जेल से नहीं छूटने चाहिए।
आंखों के सामने मंगेतर का BJP नेता ने किया गैंगरेप
दरअसल ये बात 24 अप्रैल की है। अपने मंगेतर के साथ खागा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली लड़की फतेहपुर में बुआ के घर जा रही थी। इसी बीच भाजपा नेता बबलू सिंगरौर अपने दो साथियों के साथ आया और उन्हें बीच में ही रोक लिया। जिसके बाद मंगेतर के सामने ही लड़की से गैंगरेप जैसा धिनौना काम किया। साथ ही मंगेतर से जबरन पैसे भी ट्रांसफर कराए गए।
घटना का वीडियो बनाकर धमकी भी दी
इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर तीनों आरोपियों ने उन्हें धमकी दी और वहां से फरार हो गए। 26 अप्रैल को पुलिस ने रेप की एफआईआर दर्ज की। जिसके बाद दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया। तो वहीं 6 मई को भाजपा नेता बबलू सिंगरौर को मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया था।
लड़की ने बताई आपबीती
लड़की ने बताया कि उसके साथ मारपीट की गई। उसके मंगेतर को भी बंधक बनाया गया। घटना के बाद पीड़िता ने बताया, “उस दिन कड़ी धूप थी। गर्मी बहुत ज्यादा थी। मैं और मेरा मंगेतर कोल्ड-ड्रिंक पीने के लिए एक दुकान पर रुक गए। तभी दो युवक आए और हम लोगों से गाली-गलौज करने लगे। पूछने लगे कि यहां क्या कर रहे हो?”
मंगेतर के साथ भी मारपीट की, पैसे ट्रांसफर भी करवाए
आगे लड़की ने बताया कि “जब तक हम कुछ बोलते, एक युवक ने मेरे मंगेतर को पकड़ लिया। दूसरा युवक मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा। जब मैंने विरोध किया, तो मुझे मारने-पीटने लगे। मेरे प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। दोनों ने मुझे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।
इसके बाद बारी-बारी से मेरे साथ रेप किया। उन लोगों ने अपने तीसरे साथी को भी बुला लिया। उसने भी मेरे साथ रेप किया। तीनों 4 घंटे तक मेरे साथ दरिंदगी करते रहे। लड़कों ने लड़की से जबरदस्ती उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया और कहा कि जब बुलाएंगे, तब आ जाना।”
बीजेपी नेता ने दो दोस्तों के मिलकर की दरिंदगी
लड़की के मंगेतर ने बताया, “तीनों लड़कों ने मेरे सामने दरिंदगी की। मैंने विरोध किया, तो मुझसे मारपीट की। मुझसे जबरदस्ती 2500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। जबरन हमारा वीडियो शूट किया। हम लोगों से कहलवाया कि कुछ भी गलत नहीं किया गया है।”
पहले नहीं की गई FIR दर्ज
लड़के ने बताया कि 25 अप्रैल को हम खागा कोतवाली गए। बयान लिए गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। FIR भी दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद 26 अप्रैल को एसपी अभिमन्यु मांगलिक के पास जाने के बाद इस मामले में FIR दर्ज की गई।
दो आरोपियों को पकड़ा
बता दें कि पुलिस ने 2 आरोपियों ललित (29) और युवराज सिंह (28) को 27 अप्रैल को ही अरेस्ट कर लिया था। मुख्य आरोपी भाजपा नेता बबलू सिंगरौर फरार था। एसपी ने बबलू पर 25 हजार के बाद 50 हजार का इनाम भी रखा। गिरफ्तारी के लिए सात टीमें भी बनाई गई। जिसके बाद फाइनली 6 मई की रात को भाजपा नेता पकड़ा गया।
मुख्य आरोपी बीजेपी नेता को मुठभेड़ में मारी गोली
6 मई की रात बबलू खागा की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। घिरा हुआ पाकर बबलू ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में बबलू के दोनों पैरों में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
भाजपा नेता बबलू सिंगरौर प्रॉपर्टी डीलर
भाजपा नेता बबलू सिंगरौर प्रॉपर्टी डीलर है। वो कई बड़े लोगों के लिए प्रॉपर्टी का काम करता था। वो खुद को भाजपा युवा मोर्चा में खागा मंडल का उपाध्यक्ष बताता है। सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी बबलू की जिला पंचायत अध्यक्ष, खागा विधायक (राज्यमंत्री) कृष्णा पासवान, हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान आदि कई नेताओं के साथ फोटो है।