National

महिला के साथ चलती बस में घंटों तक दरिंदगी!, गैंगरेप कर सड़क पर फेंका, पीड़िता ने बस पूछी थी इतनी सी बात

दिल्ली से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां रानी बाग इलाके में 30 साल महिला के साथ चलती बस में गैंगरेप किया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो देर रात फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रही थी। इसी बीच उसने सड़क किनारे खड़े युवक से टाइम पूछा, लेकिन इसके कुछ सेकेंड बाद ही उसकी जिंदगी दर्द से भर गई।

पीड़िता ने बताया कि युवक उसे बस के अंदर जबरदस्ती खींच कर ले गया। पहले से ही बस में कुछ लोग मौजूद थे। चलती बस में करीब दो घंटे तक महिला के साथ दरिंदगी की गई।

महिला के साथ चलती बस में घंटों तक दरिंदगी!

पीड़िता ने बताया कि बस अलग-अलग इलाकों में घूमती रही। वो नांगलोई इलाके तक गई। महिला इस दौरान मदद के लिए काफी चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। आरोपियों ने ना सिर्फ गैंगरेप किया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की।

गैंगरेप कर सड़क पर फेंका

करीब दो घंटे तक आरोपी महिला के साथ दरिंदगी करने के बाद उसे घायल हालत में सड़क पर फेंककर चले गए। किसी तरह महिला ने अपने आप को संभाला। जिसके बाद पुलिस को पूरी घटना बताई।

मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि

पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने स्लीपर बस को कब्जे में ले लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके।

अस्पताल में भर्ती होने से मना किया

बता दें कि पीड़िता पीतमपुरा की झुग्गियों में रहती है। वो मंगोलपुरी में एक फैक्ट्री में काम करती है। पुलिस को बताया कि उसका पति बीमार रहता है। उसकी तीन छोटी बेटिया है। पूरे घर की जिम्मेदारी उसी पर है। ऐसे में उसने अस्पताल में भर्ती होने से मना कर दिया। महिला ने बताया कि काम पर ना जाने से घर चलाना मुश्किल हो जाएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें