Udham Singh Nagar NewsHighlight

रुद्रपुर में कबाड़ के गोदाम में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक न्यू डिवाइन सिटी क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ का गोदाम धू-धू कर जलने लगा। आग के लपटे देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

रुद्रपुर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग

घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। रुद्रपुर के न्यू डिवाइन सिटी क्षेत्र में स्थित कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दमकल कर्मियों को दी।

लगातार बढ़ रहा आग का दायरा

दमकल विभाग की गाड़ियों आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो आग का दायरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिस वजह से आसपास के लोग दहशत में आ गए हैं। आग किस वजह से लगी फिलहाल उसकी जानकारी नहीं है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें