मौत की आंधी!, तूफान, भारी बारिश के चलते 74 की मौत, कई घायल, 80 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त

उत्तर प्रदेश(UP) में बीते दिन बुधवार को मौत की आंधी आई। तेज तूफान और भारी बारिश के चलते कई जिलों में तबाही मच गई है। प्रयागराज, भदोही, उन्नाव, कानपुर देहात, फतेहपुर, चंदौली, सोनभद्र, प्रतापगढ़, बरेली, मिर्जापुर और बदांयू जिलों में तबाही के चलते 74 लोगों की मौत हो गई। तो वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
UP मौत की आंधी!, 74 लोगों की मौत, 53 घायल, 80 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त
इस तबाही का आकलन आप इस बात से लगा सकते है कि अकेले प्रयागराज में 17 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा भदोही जिले में 16, मिर्जापुर में 14, फतेहपुर ज़िले में 9, बदायूं में 5, उन्नाव और बरेली में 4, कानपुर देहात में 3, चंदौली में 2 और सोनभद्र में 1 की मौत हुई है। राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
केवल प्रयागराज में 17 लोगों की मौत
प्रयागराज में 17 लोगों के मरने की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। जिसमें आठ पुरुष, पांच महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। भारी बारिश के साथ आए शक्तिशाली तूफान के चलते लोगों की मौत हो गई। तो वहीं पांच घायल बताए जा रहे हैं। साथ ही 20 पशुधन हानि और 16 मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। कहा जा रहा है कि प्रयागराज में मौत का आंकड़ बढ़ भी सकता है। मिर्जापुर में भी आंधी-तूफान से 14 लोगों की मौत हो गई।
राज्य सरकार द्वारा दिशानिर्देश जारी
राज्य सरकार ने अभी फिलहाल पूरे राज्य में हुई मौतों का आफिशियल आंकड़ा एक साथ जारी नहीं किया है। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, “हम आंकड़े इकट्ठा करने की प्रक्रिया में हैं, और उसके बाद राज्य सरकार उसी के अनुसार मुआवजे की घोषणा करेगी.”